Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्या: 50 हजार के लेनदेन विवाद में युवती की गला घोंटकर हत्या, चाची-भतीजे गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्या: 50 हजार के लेनदेन विवाद में युवती की गला घोंटकर हत्या, चाची-भतीजे गिरफ्तार

Document Thumbnail

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के चौहानपारा में 19 जुलाई की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 31 वर्षीय प्रमिला , जो एक एनजीओ संचालित करती थी, उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामले में एक महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण 50 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद था।


हत्या की पूरी कहानी:

पुलिस के अनुसार, मृतका प्रमिला अंडोला थाना (कोसीर) क्षेत्र की रहने वाली थी और 19 जुलाई को सरिता गोंडे नामक महिला के घर चौहानपारा आई थी। सरिता ने हाल ही में एक आर्टिका कार खरीदी थी, जिसे आर्थिक तंगी के चलते सरसीवां निवासी एक व्यक्ति के पास गिरवी रखा गया था। इस पूरे लेनदेन में 50 हजार रुपये को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, और प्रमिला इस सौदे की गवाह थी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, प्रमिला और सरिता के बीच उस रात तीखी बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि सरिता और उसके भतीजे अमित कुर्रे ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि सरिता ने तकिए से प्रमिला का मुंह दबाया, वहीं अमित ने नायलॉन की रस्सी से गला घोंट दिया। जब तक प्रमिला की सांसें थम नहीं गईं, दोनों उसे दबाते रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। माहौल गमगीन होने के साथ-साथ इलाके में गुस्सा और भय का माहौल भी देखा गया।

पुलिस कार्रवाई:

मामले में सारंगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। प्रमिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक सबूत भी जुटाए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.