Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मैनपाट शिविर: CM साय और सांसदों ने योग कर की दिन की शुरुआत

Document Thumbnail

 मैनपाट (सरगुजा)। भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सरगुजा जिले के मैनपाट में किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया था। आज शिविर का दूसरा दिन है।


दूसरे दिन की शुरुआत सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसदों और विधायकों ने सामूहिक योगाभ्यास के साथ की। प्रशिक्षण शिविर के दौरान भाजपा नेताओं ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

शिविर में आज भी चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह सत्र सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। इन सत्रों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष प्रशिक्षण देंगे।

गौरतलब है कि शिविर के पहले दिन 10 सांसद, 10 मंत्री और 52 विधायक शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी की कार्यनीति, संगठनात्मक दिशा, और विचारधारा से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.