Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट: 12 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, बारिश की संभावना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट: 12 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, बारिश की संभावना

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब जनता को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।


वहीं प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने के बाद हल्की से मध्यम बारिश भी हो रही है। वहीं अगर आज के मौसम की बात की जाए तो आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और शाम होते ही बरसात होने की भू संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मिलाजुला मौसम रहने की बात कही है।


मौसम विभाग के अनुसार, फ़िलहाल प्रदेश में भारी बारिश नहीं होगी, लेकिन कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.