Media24Media.com: गृह मंत्री विजय शर्मा की कमान में STF, घुसपैठ रोकने 33 जिलों में ऑपरेशन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गृह मंत्री विजय शर्मा की कमान में STF, घुसपैठ रोकने 33 जिलों में ऑपरेशन

Document Thumbnail

 रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देशभर में घुसपैठियों की पहचान और रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई तेज कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में नया रायपुर के महानदी भवन में एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें राज्य के सभी जिलों से एसटीएफ की टीमें हिस्सा लेंगी।


गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बाहरी घुसपैठियों को रोकने में कोई कमी नहीं बरती जाएगी और सभी जिलों में संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए घुसपैठिए केवल वोट बैंक हैं, इसलिए वे इस मुद्दे की सच्चाई छुपाने का प्रयास करते हैं।

राजनांदगांव को राज्य का सबसे संवेदनशील जिला बताया गया है, जबकि रायपुर में करीब दो हजार से अधिक संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। प्रशासन ने इस गंभीर मामले से निपटने के लिए राज्य के 33 जिलों में एसटीएफ टीमों का गठन किया है।

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है, जिसका उपयोग दूरदराज के इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने में किया जाएगा। भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के 83 गांवों को 4G इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस योजना की घोषणा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की है।

गृह मंत्री ने कांग्रेस द्वारा शिक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों का एकीकरण और शिक्षकों की नई नियुक्तियों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बातचीत के लिए आमंत्रण भी दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.