Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में गर्मी से जल्द राहत: तीन दिन बाद बारिश और अंधड़ का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में गर्मी से जल्द राहत: तीन दिन बाद बारिश और अंधड़ का अलर्ट

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में दिन-रात कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है।


बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। रायपुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले दिनों की तुलना में अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख और आसपास के कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे प्रदेश में हवा के पैटर्न में बदलाव आया है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और अंधड़ की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि गर्मी से तुरंत राहत की उम्मीद कम है। अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिन गर्म जरूर रहेंगे, लेकिन उसके बाद प्रदेशवासियों को मौसम में बदलाव और राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.