Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में 21 दिन के अंतराल के बाद मानसून ने फिर जोर पकड़ा है। बस्तर से शुरू होकर अब दुर्ग तक पहुंचा मानसून अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश ला सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, और नारायणपुर में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।


रायपुर में सोमवार शाम से बादल छाए हैं, और मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है। तापमान 26°C से 34°C के बीच रहेगा। दुर्ग में अधिकतम 36.2°C और राजनांदगांव में न्यूनतम 21.0°C दर्ज किया गया। मानसून की उत्तरी सीमा दुर्ग, अमरावती, बड़ोदरा और बालूरघाट तक पहुंची है, और परिस्थितियां इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं।

बारिश से किसानों में उत्साह है, क्योंकि यह खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद है। साथ ही, भीषण गर्मी से राहत मिलने से आम लोग भी खुश हैं। हालांकि, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

बीते दिनों की झुलसाने वाली गर्मी से प्रदेशवासियों को अब बड़ी राहत मिली है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और अन्य जिलों में बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई है। रविवार को अचानक हुई वर्षा ने भी मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.