Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। अगले तीन घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों और बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।


इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज हवा और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से खुले स्थानों पर न रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.