Media24Media.com: श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल : जहां मानवता का मशाल बना मिसाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल : जहां मानवता का मशाल बना मिसाल

Document Thumbnail

 आरंग। किसी ने सच ही कहा है।लोग आते-जाते रहते हैं किंतु संगठन या संस्थान अजर-अमर होते हैं। नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल इसका जीवंत उदाहरण है।जहां मानवता का मशाल जमाने के लिए मिसाल बना हुआ है। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का गुणवत्तापूर्ण इलाज होता है। वह भी निःशुल्क. यही वजह है, कि सात समंदर पार से भी लोग यहां स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं।

श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल

आज की महंगी चिकित्सा के बीच यदि कोई स्वास्थ्य संस्थान निःशुल्क और कारगर चिकित्सा उपलब्ध करा रहा हो, तो मानकर चलिए कि उस संस्थान की बुनियाद में निष्ठा का गारा और मानवता की ईंटें रखी गई हैं। निष्ठा, मानवता और समर्पण के भाव ने श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के नाम को सार्थक कर दिया है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या की में न केवल प्रदेश, बल्कि देश-विदेश से भी लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं। इस संस्थान का ध्येय वाक्य है, मानव सेवा ही माधव सेवा है।

उल्लेखनीय है, कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 20 किमी दूर नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल राष्ट्रीय सेवा के लिए संकल्पित एक प्रसिद्ध संस्थान है, जो कि जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क इलाज के लिए बेहद लोकप्रिय है। यह अस्पताल इस देश के बच्चों की उत्तम स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रतिबद्ध है. ये अस्पताल जन्मजात हृदय रोग के निदान, महिला एवं बाल स्वास्थ्य और शल्य चिकित्सा निःशुल्क उपचार प्रदान करता है।

अब तक इस संस्थान में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 37, 000 से भी अधिक बच्चों की सफलता पूर्वक सर्जरी और 40,000 से भी अधिक गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। श्री सत्यसाई संजीवनी अस्पताल न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में, अपितु शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर अग्रसर है।यहां महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की शिक्षा निःशुल्क है। श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल न केवल छत्तीसगढ़ में, अपितु दूसरे राज्य दूसरे राज्यों के साथ-साथ देश-विदेश में भी उपलब्ध है।

श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट केयर की शुरुआत देश के हृदय स्थल, अटल नगर नया रायपुर छत्तीसगढ़ में नवंबर 2012 में तथा श्री सत्य साई संजीवनी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की शुरुवात 2021 में किया गया।सत्य साईं संजीवनी ने जन्मजात हृदय रोग के अज्ञात क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू की, जो कि देश में एकमात्र अस्पताल है जो विशेष रूप से बाल चिकित्सा हृदय की देखभाल करता है। यहाँ सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क है।

आमतौर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तरह तरह बातें सामने आती हैं। आए दिन निजी अस्पतालों में मरीजों से मोटी रकम वसूलने की बात सामने आती है। वही छत्तीसगढ़ में एक अस्पताल ऐसा भी है जहां कैश काउंटर ही नहीं है। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की। यहां की स्वास्थ्य सेवाएं विश्वस्तरीय है। बताया जाता है, कि यहां केवल समूचे छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि विश्व के अनेक देशों से भी लोग हृदय संबंधी उपचार पाने आते हैं।

मुख्य बातें
छत्तीसगढ़ में एक ऐसा अस्पताल, जहां कैश काउंटर ही नहीं,
37,000 हजार लोगों का हो चुका हार्ट की सर्जरी,
विदेशों से आते हैं यहां लोग उपचार पाने

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.