Media24Media.com: ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार ने आज बुलाई सर्वदीय बैठक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार ने आज बुलाई सर्वदीय बैठक

Document Thumbnail

Operation Sindoor : भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है। एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। इस हमले में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों में छिपे करीब 90 आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि कैसे भारत ने इस एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है। इस बीच पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक की। वहीं पूरी स्थिति की जानकारी राष्ट्रपति मुर्मू को दी है। अब आज इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 


सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी देने के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रस्तावित बैठक के बारे में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।उन्होंने कहा, 'सरकार ने आठ मई, 2025 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।' सरकार ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेने और पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए सीमित हमले किए हैं।

पंजाब के फिरोजपुर के आसपास के गावो को कराया खाली

भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है और गोलीबारी में शामिल उनकी कई चौकियां नष्ट कर दी गई हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारी गोलीबारी के चलते स्थानीय लोगों को पीड़ितों को अस्पताल पहुंचे में काफी परेशानी आई. भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के फिरोजपुर जिले के कुछ सीमावर्ती गांवों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.