Media24Media.com: पटेवा गांव में गौ सेवा की प्रेरक पहल: 10 पानी के पात्र स्थापित, युवाओं की देखरेख और जनसहयोग से विस्तार का संकल्प

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पटेवा गांव में गौ सेवा की प्रेरक पहल: 10 पानी के पात्र स्थापित, युवाओं की देखरेख और जनसहयोग से विस्तार का संकल्प

Document Thumbnail

 पटेवा : गौ सेवा में एक नेक और प्रेरणादायक पहल पटेवा गांव के जागरूक नागरिकों द्वारा की गई है। गौ माता की प्यास बुझाने हेतु गांव में 10 नग पानी भरने के लिए सीमेंट के कोटने (पात्र) उपलब्ध कराते हुए चिन्हांकित स्थानों पर रखा गया है। इन पात्रों का देखरेख और गायों को पानी और उचित चारे की उपलब्धता हो इसके लिए सेवाभावी युवाओं द्वारा नियमित देखरेख भी किया जाएगा। भविष्य में इस सेवा का विस्तार जनसहयोग से करने की योजना और दृढ़ इच्छा सेवाभावी लोगों द्वारा व्यक्त किया गया।

गौ माता की प्यास

इस पुनीत कार्य में विशेष योगदान रहा है क्षेत्र के आदर्श सेवाभावी डॉ. सोमनाथ सिन्हा जी जिनके सहयोग एवं प्रेरणा से यह कार्य संभव हो सका। साथ ही माननीय समीरचंद्र प्रधान, प्राचार्य सेजेस पटेवा का भी मारगदर्शन व सहयोग सराहनीय रहा है।

पानी के पात्र स्थापित

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में तरुण पाटकर, किसन अग्रवाल, प्रीतम पटेल, लीलाधर नायक, शेखर देवांगन, त्रिलोकी साहू , हेमलाल यादव जैसे समर्पित व्यक्तित्वों का भी महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

तरुण पाटकर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो भी गौ सेवा में अपनी सहभागिता देना चाहते हैं वे इस मुहिम में जुड़कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं।

इन लोगों ने संकल्प दोहराया कि यह केवल एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आगे चलकर आस-पास के गांवों में भी सभी के सहयोग से इसी प्रकार के पात्र दान कर गौ सेवा को विस्तार देंगे और दाना-पानी के साथ घायल पशुओं को समय पर उचित उपचार मिल सके इसके प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.