Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

War Against Terror : भारत ने दिखाई ताकत, पाक के ठिकानों पर सटीक जवाबी कार्रवाई, IAF ने कई एयरबेस पर किया सटीक हमला

 War Against Terror: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव पर सेना और विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस करके ताजा जानकारी दी है। भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है। पाकिस्तान फाइटर जेट का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान ने पश्चिमी मोर्चे पर हमला किया। पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को टारगेट करने की कोशिश की।


कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस दौरान बताया कि पाकिस्तान सेना ने पूरी पश्चिम सीमा पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखीं। इसमें ड्रोन्स और अन्य लड़ाकू विमानों का उपयोग करके भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। नियंत्रण रेखा पर भी भारी कैलिबर और ड्रोन हथियारों से गोलाबारी की। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को निष्क्रिय किया। इसके बावजूद उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज, बठिंडा के वायु सेना स्टेशनों को हानि पहुंचाई।

6 पाकिस्तानी एयरबेस ध्वस्त
पाकिस्तान ने सुबह 1.40 बजे हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल करके पंजाब के एयरबेस स्टेशनों को दागने की कोशिश की। पाकिस्तान ने एक निंदनीय कृत्य करते हुए श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर में वायु सेना के अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को निशाना बनाया। इससे पाकिस्तान द्वारा सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की गैर जिम्मेदाराना हरकत फिर से उजागर हुई। पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाने के बाद भारतीय सेना ने भी चुनकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें पाक के रफीकी, चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, सुक्कूर और चुनिया स्थित पाक सैन्य ठिकानों पर प्रहार किए गए। इस दौरान भारत ने कम से कम कौलैटरल डैमेज की क्षति सुनिश्चित की।

अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग का किया दुरुपयोग
पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया। ताकि वह अपनी गतिविधियां छिपा सकें। पाकिस्तान ने कई झूठी खबरें भी फैलाई। कई सैन्य ठिकानों को नष्ट करने के झूठे दावे फैलाए। भारत इसे पूर्ण रूप से खारिज करता है। कश्मीर के कई इलाकों में भीषण गोलाबारी की, लेकिन भारतीय सेना ने पाक सेना को काफी क्षति पहुंचाई। सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से सैनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक भारत ने उपयुक्त जवाब दिया है। भारत तनाव में वृद्धि नहीं चाहता, पाकिस्तान भी ऐसा ही व्यवहार करे।

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर
बता दें कि इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान पर 06-07 मई की रात एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसमें कई आतंकवादी भी मारे गए। भारत ने इस स्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। इसके साथ ही भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और न ही किसी आम नागरिक को इससे क्षति पहुंची है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

भारत पर उकसावे की कार्रवाई
पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगातार उकसावे की कार्रवाई की जा रही है। बीते दो दिनों से रात के समय पाकिस्तान की ओर भारत के शहरों को निशाना बनाकर लगातार मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के द्वारा पाकिस्तान हमलों को निष्क्रिय कर दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने भारत के 26 शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.