Media24Media.com: 10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए सुनहरा अवसर: 20 मई से शुरू होंगे सुधार परीक्षा के आवेदन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए सुनहरा अवसर: 20 मई से शुरू होंगे सुधार परीक्षा के आवेदन

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जो छात्र 10वीं या 12वीं में फेल हो गए थे या अपने ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए एक और मौका दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने साल 2025 की द्वितीय मुख्य परीक्षा के आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है।


यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। यह पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई दो परीक्षा प्रणाली का हिस्सा है, जिसमें साल में दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है।

आवेदन की तारीखें इस प्रकार हैं

सामान्य शुल्क के साथ: 20 मई से 10 जून 2025 तक
विलंब शुल्क के साथ: 11 जून से 20 जून 2025 तक
विशेष विलंब शुल्क के साथ: 21 जून से 30 जून 2025 तक

परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र श्रेणी सुधार परीक्षा में शामिल होता है और उसके अंक नहीं बढ़ते हैं, तो पहली परीक्षा की मार्कशीट ही मान्य मानी जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.