Media24Media.com: पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की सेहत पर संकट: प्रोस्टेट कैंसर का आक्रामक रूप, हड्डियों तक पहुंचा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की सेहत पर संकट: प्रोस्टेट कैंसर का आक्रामक रूप, हड्डियों तक पहुंचा

Document Thumbnail

 Joe Biden Disease : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को घातक कैंसर बीमारी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप का पता लगा है। जो बाइडेन के कार्यालय ने भी इस बात की पुष्टि की है। बाइडेन के कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा है कि प्रोस्टेट कैंसर जो बाइडेन के शरीर की हड्डी तक फैल चुका है। पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार डॉक्टरों के साथ इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

 पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन

शुक्रवार को कैंसर का पता लगा

जो बाइडेन के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रोस्टेट नोड्यूल पाए जाने के बाद बीते हफ्ते डॉक्टरों ने जो बाइडेन को देखा था। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का पता चला है। जांच में पता लगा है कि जिसमें कैंसर की कोशिकाएं जो बाइडेन के शरीर की हड्डी तक फैल गई थीं। बाइडेन के कार्यालय ने बताया कि ये बीमारी का अधिक आक्रामक रूप है। हालांकि, कैंसर हार्मोन-संवेदनशील लग रहा है। इसे मैनेज किया जा सकता है।

आपको बता दें कि प्रोस्टेट कैंसर को 'ग्लीसन स्कोर' में मापा जाता है। इसे 1 से 10 के पैमाने पर रखा जाता है। ग्लीसन स्कोर इस बात को मापता है कि कैंसरग्रस्त कोशिकाएँ सामान्य कोशिकाओं की तुलना में कैसी दिखती हैं। जो बाइडेन का स्कोर 9 मिला है जो कि कैंसर के सबसे आक्रामक रूप में है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्र 82 वर्ष है। इससे पहले भी राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता जताई गई थी।

हिलेरी क्लिंटन और मार्को रुबियो ने क्या कहा?

अमेरिका के अन्य नेताओं ने भी जो बाइडेन की बीमारी के बारे में पता चलने के बाद प्रतिक्रिया दी. इस पर हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि मैं बाइडेन के बारे में सोच रही हूं क्योंकि वह कैंसर से लड़ रहे हैं. उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जो प्रयास किए, अब वही शक्ति उन्हें खुद के लिए चाहिए. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि जीनेट और मैं इस मुश्किल घड़ी में बाइडेन परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

जो बाइडेन को कैंसर होने की जानकारी सामने आने के बाद कई नेताओं ने उनके लिए संदेश भेजे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "जो बाइडेन को कैंसर की खबर से दुख हुआ है और हम जो के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

क्या है ग्लेसन स्कोर और इसका मतलब?

ग्लेसन स्कोर 9/ग्रेड ग्रुप 5 प्रोस्टेट कैंसर का सबसे गंभीर रूप माना जाता है. इसका मतलब है कि कैंसर की कोशिकाएं तेजी से फैल रही हैं. इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा हो सकता है. हालांकि, हार्मोन-संवेदनशील होने का मतलब है कि इलाज के जरिए इसे नियंत्रित किया जा सकता है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.