Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : दुर्ग और रायपुर में मिले कोरोना के मरीज, प्रदेश में 3 एक्टिव केस, प्रशासन अलर्ट पर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : दुर्ग और रायपुर में मिले कोरोना के मरीज, प्रदेश में 3 एक्टिव केस, प्रशासन अलर्ट पर

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। सोमवार को दुर्ग और रायपुर में कुल दो नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है।


जानकारी के अनुसार, रायपुर में लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला अवंति विहार इलाके की रहने वाली है। जांच में पाया गया कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संक्रमित महिला का इलाज MMI नारायणा अस्पताल में जारी है। दुर्ग जिले में भी एक नया कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है।

दुर्ग जिला अस्पताल भी अलर्ट मोड पर

अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए दुर्ग जिला अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां ऑक्सीजन प्लांट, जंबो सिलेंडर और आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से तैयार हैं। व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए वेरिएंट्स ज्यादा संक्रामक, अस्पतालों को दिए निर्देश

देशभर में तेजी से फैल रहे NB.1.8.1 और LF.7 वेरिएंट्स को पहले से अधिक संक्रामक माना जा रहा है। ऐसे में सभी निजी अस्पतालों को आईसीयू बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सावधानी ही बचाव है

अगर आपके आसपास कोई सर्दी, खांसी या बुखार से परेशान है, तो तुरंत जांच करवाएं।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और सतर्क रहें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.