Media24Media.com: भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र सतर्क, राज्यों को अलर्ट पर रखा गया — सीएम साय बोले, 'हर स्थिति से निपटने को तैयार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र सतर्क, राज्यों को अलर्ट पर रखा गया — सीएम साय बोले, 'हर स्थिति से निपटने को तैयार

Document Thumbnail

 रायपुर: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देशभर के सभी राज्यों को विशेष गाइडलाइंस जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करने की अनुमति भी दी गई है। केंद्र के निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मॉकड्रिल कर संभावित हालात से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया।




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसको लेकर कहा, “केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ही दुर्ग में मॉकड्रिल किया गया है। अगर आगे भी कोई निर्देश आते हैं, तो राज्य सरकार उसका पालन करेगी। प्रदेश हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओजेके (पाक अधिकृत कश्मीर) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इसके बाद से पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के जम्मू, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला करना शुरू कर दिया है।

बीती रात पाकिस्तान की ओर से की गई बमबारी में जम्मू के एक प्रशासनिक अधिकारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एलओसी के पास पाकिस्तान की सैनिक गतिविधियों में भी इजाफा देखा जा रहा है। इन हालातों में भारतीय सेना भी पूरी ताकत के साथ जवाब दे रही है।

राज्यों को दिए गए अलर्ट के चलते छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.