Media24Media.com: बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश, तकनीकी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश, तकनीकी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आर्किटेक्चर एवं फार्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन कॉस्ट्यूम डिज़ाइन एंड ड्रेस मेकिंग, होटल मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.टेक, एम.फार्मा, एम.बी.ए., एम.सी.ए. जैसे विभिन्न कोर्सों में सीधे एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे।


प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत विवरण ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पद पर उपलब्ध कराया जाएगा। समस्त प्रवेश नियम भी इसी पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र, पुनर्वास प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि यथाशीघ्र बनवा लें। दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर तैयारी करने और निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.