Media24Media.com: किसान नेता राकेश टिकैत को धमकी: सिर काटने पर 5 लाख का इनाम, खिलाफ FIR दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किसान नेता राकेश टिकैत को धमकी: सिर काटने पर 5 लाख का इनाम, खिलाफ FIR दर्ज

Document Thumbnail

 नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का सिर काटने वाले पोस्ट को लेकर एक शख्स पर केस दर्ज किया गया है. दरअसल, एक शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राकेश टिकैत का सिर कल करने वाले को 5 लाख का इनाम दिया जाएगा. वायरल पोस्ट के बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में किसान नेता के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में अमित चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपी ने टिकैत का सिर कलम करने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.

किसान नेता राकेश टिकैत

टिकैत को बताया आतंकवादी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अमित चौधरी न सिर्फ आपत्तिजनक बयान दिया, बल्कि टिकैत को देशद्रोही और आतंकवादी बता दिया. इसके अलावा, आरोपी ने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति राकेश टिकैत का सिर कलम करेगा उसे 5 लाख रुपए दिया जाएगा.

पुलिस ने दी ये जानकारी
थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक, वायरल वीडियो में आरोपी ने राकेश टिकैत का सिर लाने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इस बयान से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं ने चौधरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया.

इसके अलावा, मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया. इस दौरान BKU की मेरठ इकाई के अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कई किसान थाने पहुंचे और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.

आरोपी के खिलाफ दर्ज हई FIR
भाकियू प्रवक्ता के अनुसार, करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों की शिकायत पर अमित चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे किसानों में नाराजगी बनी हुई है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.