Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम: ऑरेंज अलर्ट के साथ बूंदाबांदी, कोरबा-मुंगेली समेत 6 जिले प्रभावित, गर्मी से जल्द राहत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम: ऑरेंज अलर्ट के साथ बूंदाबांदी, कोरबा-मुंगेली समेत 6 जिले प्रभावित, गर्मी से जल्द राहत

Document Thumbnail

 Weather Alert : छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद और कांकेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 जिलों सरगुजा, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा जिले के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन अगले दो दिनों बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है ।


राजनांदगांव जिला सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों में कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 42.0°C राजनांदगांव में और सबसे कम तापमान 18.0°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

पिछले दिनों कहां-कहां बदला था मौसम?

मुंगेली, सरगुजा और जशपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, और बलरामपुर में तेज हवाएं चली थीं।
तीसरे, चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है। वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.