Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सम्पूर्ण विकसित भारत निर्माण में हो सर्ववर्ग की सहभागिता-मोतीलाल

 महासमुन्द : 16 अप्रैल को भाजपा जिला महासमुन्द द्वारा, संविधान निर्माता,भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा मे बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन का आयोजन स्थानीय स्वाध्याय केंद्र में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता,डॉ अंबेडकर जी के जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ,महासमुन्द सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरीं ,भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू सहित प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई |


बुद्धिजीवी सम्मेलन के शुभारंभ के पूर्व अतिथियों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजाअर्चना कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया | बुद्धिजीवी सम्मेलन कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने बताया कि हमारा भारत देश अनेकता में एकता का परिचायक है | भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सपनो का भारत ऐसा था जिसमे सभी जाति वर्ग में समानता हो,सामाजिक समरसता ,न्याय और शिक्षा का अधिकार हो | दलित उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के कार्यो और देशहित में उनके योगदान को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य को लेकर भाजपा का शीर्ष संगठन संकल्पित है और इस कार्यक्रम का आज जिला स्तरीय आयोजन हो रहा है |

आगामी 20 अप्रैल को धमतरी में एक देश ,एक चुनाव विषय पर होने वाले प्रबुद्धजनों सम्मेलन में उपस्थीति की भी अपील जिलाध्यक्ष ने किया | अंबेडकर जी की जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रायपुर ग्रामीण विधायक कार्यक्रम के मुख्यवक्ता मोतिलाल साहू ने सभागार में उपस्थित प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को हम सभी ने पूरे देश भर में भारतीय संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ बाबा साहब जी की 135 वी जयंती हर्षोल्लास से मनाये है | पूरे विश्व मे एक मान्यता है कि सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हमारा भारत है | मोतीलाल साहू ने कहा कि बाबा साहब जी की जयंती का विशेष आयोजन के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि बाबा साहब के संविधान में तोड़मरोड़ कर लोगो मे जो भ्रांति फैलाने का काम विपक्षी राजनैतिक दल कर रहे है उसकी सच्चाई से देश की जनता अवगत हो | एक बड़ी सच्चाई यह भी है लगभग 75 वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी ने अंबेडकर जी का अपमान और उनकी उपेक्षा हमेशा से किया है | बाबा साहब के बनाये संविधान से चलने वाली देश के सर्वोच्च सदन लोकसभा में कानून मंत्री रहे बाबा साहब की एक भी फ़ोटो नही होना उनके तिरस्कार और उपेक्षा और अपमान का जीवंत उदाहरण रहा |

जन्म से लेकर शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों का दंश झेलने वाले बाबा साहब ने अपने विद्वता और योग्यता के बल पर समाज मे एकता और न्याय की समान व्यवस्था की स्थापना के लिए सदैव संघर्ष किया | मोतीलाल ने कहा कि अंबेडकर जी के संविधान से नेहरू परिवार की परिवारवाद की राजनीति और उनकी सत्ता को खतरा महसूस हुआ और उन्होंने एक षड्यंत्र के तहत 1952 और 54 के चुनाव में उनके विरोध में प्रचार किया | सामाजिक आरक्षण के विरोध में प्रधानमंत्री रहते हुए नेहरू ने खुला विरोध पत्र राज्यो को जारी किया | बाबा साहब के संविधान में हुए 106 संशोधनो में करले 75 संशोधन अपनी परिवार की कुर्सी बचाने स्वहित के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किया है | 1977 के आपात काल का वो भयावह दौर जब तत्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी हार का बदला लेने के लिये न्याय व्यवस्था से खिलवाड़ करते हुए संविधान की धज्जियां उड़ाकर पूरे देश को भय और प्रताड़ना के हवाले कर दिया | भारत के इतिहास में वो कलंक का टीका कांग्रेस पार्टी की देन थी जिसके लिए देश उन्हें माफ नही करेगा | कांग्रेसी सरकार में मरणोपरांत भी बाबा साहब के अंतिम संस्कार में किये गए उपेक्षा को हम नही भूल सकते जब उन्हें दिल्ली में जगह नही दी गयी | महानिर्वाण के पश्चात उनके शव को वापस मुंबई भेजकर उनके विमान के खर्चा का बिल सरकार ने उनके परीवार को भेज दिया यह एक शर्मसार करने वाली घटना थी | मोतीलाल ने भाजपा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र माफी जी ने बाबा साहब की पंच तीर्थ के नाम से बाबा साहब की जन्मभूमि ,दीक्षाभूमि,और कर्मभूमि के रूप में महू से लेकर लंदन और नागपुर तंक उनकी स्मृतियो को संजोने और सहेजने का कार्य किया है | राष्ट्र और जनहित में मोदी जी ने भी संविधान में जो संशोधन कर धारा 370 और नागरिकता वाले संशोधन का बिल लाया जिसका समर्थन देशहित में पूरा देश कर रहा है | मोतीलाल साहू ने मोदी जी के विजन 2047 तंक सम्पूर्ण विकसित भारत के निर्माण में सर्ववर्ग से अपील करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ अखंड भारत के निर्माण में हम सबकी सहभागिता हो | बाबा साहब के संघर्षों और उनकी उपेक्षा के मूल कारणों को हम जन जन तक लेकर जाए | डॉ अंबेडकर जी के बताये मार्ग का अनुशरण के साथ समाजिक समरसता का भाव ही मानव उत्थान का सबसे बेहतर विकल्प है | सांसद रूपकुमारी चौधरीं ने देशहित में बाबा साहब अंबेडकर जी के दिये गए योगदान को नमन करते हुए कहा कि हम सभी ने उनके संघर्षो को जीवनी के रूप में पढा हुआ है | बाबा साहब के संविधान में हम सबकी आस्था है और संविधान का पालन करना हमारा धर्म है | भारतीय संविधान के निर्माता डॉ अंबेडकर जी को 75 साल के सरकार में कांग्रेस ने कोई सम्मान नही दिया ये पूरे देश का अपमान है | 1990 में छग राज्यनिर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्रध्देय अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बाबा साहब को भारतरत्न सम्मान दिया | 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब के सम्मान में संविधान गौरव यात्रा निकाली | सांसद रूपकुमारी चौधरीं ने कहा कि भाजपा का संकल्प सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास है | विजन 2047 में आप सभी सहभागी बने | सम्मेलन का संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक दुबेलाल साहू और आभार सह संयोजक एम आर विश्वनाथन ने किया | सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,जिला सदस्य रवि साहू, सर्वसमाज प्रदेशाध्यक्ष डॉ संजीव करमाकर,मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल शर्मा,आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव,बौद्ध सभा अध्यक्ष देवेंद्र मेश्राम,शिक्षक संघ से देवेंद्र इंगोले,भागवत जगत,पुरषोत्तम ठाकुर,गजाधर खड़िया,भगत ध्रुव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ,सुधा साहू,कौशल्या बंसल,नूतन साहू, मुन्ना साहू, सुरेंद्र ठाकुर, आनंद साहू सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी,व्यापारी प्रतिनिधि,स्थानीय पार्षद जनप्रतिधिगण, गणमान्य नागरिक और भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.