Media24Media.com: पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख जताया, बोले- भारत के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रहेगा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख जताया, बोले- भारत के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रहेगा

Document Thumbnail

 पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन की घोषणा कार्डिनल केविन फेरेल ने की. पोप के निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने उनके से मुलाकात के पल को याद किया और भावुक हुए.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और लिखा, “पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुख हुआ. दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा.

छोटी उम्र से ही, उन्होंने प्रभु मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया. उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की. जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई. मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ. भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा. उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.