Media24Media.com: कोरिया में हाहाकार: बर्ड फ्लू के कहर से प्रशासन में खलबली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरिया में हाहाकार: बर्ड फ्लू के कहर से प्रशासन में खलबली

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बर्ड फ्लू के केस बढ़ने से प्रशासन सकते में है. जिले के बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है.


गौरतलब है कोरिया जिले के संक्रमित क्षेत्र की सीमाएं इन्फेक्टेड जोन (एक किलोमीटर) पूर्व में बैकुण्ठपुर से जनकपुर, पश्चिम में बैकुण्ठपुर से धौराटिकरा, उत्तर में बैकुण्ठपुर से खुटहनपारा और दक्षिण में बैकुण्ठपुर से एमएलए नगर तक फैला हुआ है. वहीं, सर्विलांस जोन (1 से 10 किलोमीटर) महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक विस्तारित है.

इन्फेक्टेड जोन में पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित घोषित
रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने पोल्ट्री उत्पादों पर सख्त प्रतिबंध और इन्फेक्टेड जोन में पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है. इसके साथ ही, सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकानों को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है.

जिला कलेक्टर ने बताया कि बर्ड फ्लू से प्रभावित कर्मचारियों को नियमित रूप से ओसेल्टामिवीर टेबलेट वितरित की जा रही है. कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कलेक्टर ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू से जुड़ी किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक जिला कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 07836-232469 जारी किया गया है. वहीं, बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बिलासपुर मार्गों पर बेरियर लगाकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.