Media24Media.com: प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में कक्षा पांचवीं के बच्चों को दी गई विदाई, पालकों ने बच्चों को दिया न्योता भोज और गिफ्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में कक्षा पांचवीं के बच्चों को दी गई विदाई, पालकों ने बच्चों को दिया न्योता भोज और गिफ्ट

Document Thumbnail

 पटेवा : प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में कक्षा पांचवी के बच्चों को विदाई दी गई। कक्षा पहली से चौथी के बच्चों ने अपने दीदी-भैया को मिठाई, पेस्ट्री खिलाकर उपहार भी दिए। बहुत सारे बच्चे व्यक्तिगत रूप से उपहार लाए थे। कक्षा 4 की रूखमणी ने संचालन किया। कक्षा 5 के सभी बच्चों ने अपना अनुभव साझा किए। कक्षा 5 के बच्चों द्वारा शाला को भी चित्र भेंट दिया गया। इस बीच पालकों और शिक्षकों ने आगे निरंतर सीखना बेहतर होता रहे इसके लिए सामूहिक प्रयास पर चर्चा विमर्श किया गया।


इस मौके पर पालकों के द्वारा भी कक्षा 5 के बच्चों को उपहार प्रदान किए। इंद्रा सिन्हा, सरपंच के द्वारा कॉपी-पेन, उपसरपंच रिखी दीवान के द्वारा , हितेश दीवान के द्वारा पानी बोतल, जय पतई माता समूह की ओर से सभी बच्चों को 10-10 रुपये और मिठाई, हेमलता तिलक साहू के द्वारा स्नैकर्स, हेतराम ध्रुव के द्वारा रसगुल्ला और पेन प्रदान किया गया।


न्योता भोज के रूप में पिरीत राम साहू, पंचराम ध्रुव, पोखन दीवान, भोजराम साहू की ओर से आलू चना, सलगा बड़ा की सब्जी, बड़ा, भजिया दिया गया। हीराबाई साहू, कुसुमलता दीवान, टिकेश्वरी दीवान, रजनी दीवान, धनेश्वरी साहू, शान्ता बरिहा, लगन बाई बरिहा की ओर से फल प्रदान किया गया। कार्यक्रम पश्चात सभी पालकों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन प्राप्त किया।


इस मौके पर पिरित राम साहू, घाँसुराम दीवान, शान्ता बरिहा, लगन बाई ध्रुव, प्रेमा दीवान, धनेश्वरी ध्रुव, धनेश्वरी दीवान, लक्ष्मी दीवान, खोमिन सिन्हा, देवकी सिन्हा, नीरा दीवान, गुलाब ध्रुव, आशाराम ध्रुव, पूर्णिमा यादव, अमरीका ध्रुव, प्रीति सिन्हा, बीना यादव, सेतबाई दीवान, दशोदा ध्रुव, बरतनीन दीवान, दुलारी साहू, खिलावन साहू, जागेश्वर ध्रुव उपस्थित थे। रसोईया बिसनी दीवान, बिंदा ध्रुव, सुकदेव दीवान का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.