Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आगामी 48 घंटों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी बिलासपुर में दर्ज की गई, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि राज्य में सबसे कम था। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में 32 डिग्री उत्तर अक्षांश और 70 डिग्री पूर्व देशांतर के उत्तर में समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक गर्त के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही एक अन्य पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ गर्त मध्य पाकिस्तान से प्रारंभ होकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक फैला है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर है।

 

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.