Media24Media.com: सारनाथ एक्सप्रेस में यात्रियों को लूट रहा था नकली TTE, RPF की पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सारनाथ एक्सप्रेस में यात्रियों को लूट रहा था नकली TTE, RPF की पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा

Document Thumbnail

 रायपुर । सारनाथ एक्सप्रेस में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब यात्रियों की सतर्कता ने एक फर्जी टीटीई को बेनकाब कर दिया। नशे में धुत यह ठग काला कोट पहनकर यात्रियों से टिकट चेक के नाम पर पैसे वसूल रहा था। पेंड्रारोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।


बता दें कि सारनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एम-1, एम-2, एस-1 और एस-2 में एक युवक यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था। उसने टीटीई की तरह व्यवहार करने की कोशिश की, लेकिन उसका असामान्य व्यवहार और सिर्फ काला कोट पहनना यात्रियों को संदिग्ध लगा। एक सतर्क यात्री ने तुरंत दूसरे कोच में मौजूद असली टीटीई को सूचना दी। असली टीटीई ने जब युवक से पूछताछ की, तो वह नशे की हालत में पाया गया और अपनी बातों में उलझने लगा।

ट्रेन स्टाफ ने तत्काल आरपीएफ और जीआरपीएफ को सूचित किया। उसलापुर स्टेशन पार करने के बाद पेंड्रारोड स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान हामिद हुसैन, निवासी जलेबी चौक, भिलाई पावर हाउस के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहा था।

पेंड्रारोड जीआरपी ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 204, 205, 318 और 319 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.