Media24Media.com: पुस्तक समीक्षा एवं विमोचन कार्यक्रम स्वाध्याय केन्द्र में 10 को

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुस्तक समीक्षा एवं विमोचन कार्यक्रम स्वाध्याय केन्द्र में 10 को

Document Thumbnail

 महासमुन्द । काव्यांश एवं जनवादी लेखक संघ जिला महासमुन्द के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल गुरुवार को स्थानीय स्वाध्याय केन्द्र के सभागार में अपरान्ह 3 बजे से  पुस्तक समीक्षा एवं  विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.




मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथाकार डॉ. परदेशीराम वर्मा भिलाई होंगे व अध्यक्षता कवियित्री श्रीमती एस.चन्द्रसेन करेंगी.विशेष अतिथि  गजलकार श्री अशोक शर्मा होंगे.दुर्ग के मशहूर अंतर्राष्ट्रीय बाल साहित्यकार कमलेश चन्द्राकर के बाल काव्य संग्रह स्कूल के दिन आये फिर एवं अन्य कृतियों पर डॉ. साधना कसार, श्रीमती द्रौपदी साहू एवं श्री उत्तम दुबे व्यक्त देंगे वहीं बद्रीप्रसाद पारकर दुर्ग की आत्मकथा धीरे धीरे उतरे पार पर व्यक्तव्य- बन्धु राजेश्वर खरे एवं श्रीमती सरिता तिवारी देंगी.

 साथ ही बालोद निवासी डॉ. अशोक आकाश के काव्य संग्रह मदिरालय का विमोचन होगा. संचालन  टेकराम सेन चमक. करेंगे.काव्यांश के संस्थापक अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल  एवं जनवादी लेखक संघ के जिला अध्यक्ष बन्धु राजेश्वर खरे ने नगर के साहित्यानुरागियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.