Media24Media.com: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल! सूचना मंत्री का दावा, भारत 24-36 घंटे में करेगा हमला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल! सूचना मंत्री का दावा, भारत 24-36 घंटे में करेगा हमला

Document Thumbnail

 Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि उन्हें "विश्वसनीय खुफिया जानकारी" मिली है, जिसके अनुसार भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान पर सैन्य हमला कर सकता है. इस बयान के साथ ही पाकिस्तान की ओर से नई दिल्ली को चेतावनी भी दी गई है कि अगर भारत ने कोई कदम उठाया तो उसके "गंभीर परिणाम" होंगे.


पाक मंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेना को "पूर्ण परिचालनिक स्वतंत्रता" देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि पहलगाम हमले के दोषियों और उनके "सरपरस्तों" को धरती के आखिरी कोने तक ढूंढा जाएगा और सजा दी जाएगी. इसके बाद पाकिस्तान की सरकार और सेना में खलबली मच गई है.

सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत बिना किसी ठोस सबूत के पाकिस्तान पर पहलगाम हमले का आरोप लगा रहा है और इसे सैन्य कार्रवाई के बहाने के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा, "भारत झूठे और मनगढंत आरोपों के सहारे पाकिस्तान पर आक्रमण की साजिश रच रहा है. यदि भारत ऐसा करता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे."

तरार ने जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद लंबे समय से आतंकवाद का शिकार रहा है और उसने हमेशा हर प्रकार के आतंकवाद की खुलकर निंदा की है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पाकिस्तान ने एक "विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच" की पेशकश की थी, जिसे भारत ने ठुकरा दिया और टकराव का रास्ता चुना.

प्रधानमंत्री मोदी की चेतावनी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में साफ कहा कि सेना को यह छूट दी गई है कि वह पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए लक्ष्य, समय और तरीके का चुनाव स्वयं करे. पीएम मोदी ने कहा, "दोषी और उनके समर्थक बख्शे नहीं जाएंगे. धरती के किसी भी कोने में उन्हें ढूंढकर सजा दी जाएगी."

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.