Media24Media.com: CG Weather News : दिन पर दिन बढ़ती गर्मी, तापमान में लगातार बढ़त ने बढ़ाई परेशानी, आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है असर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Weather News : दिन पर दिन बढ़ती गर्मी, तापमान में लगातार बढ़त ने बढ़ाई परेशानी, आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है असर

Document Thumbnail

 CG Weather News : होली के पहले ही प्रदेश में गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। बीते 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रभाव के कारण राज्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।


प्रदेश के विभिन्न जिलों में पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। सारंगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रायपुर और बिलासपुर में यह 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का मौसम आज शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और ज्यादा महसूस किया जा सकता है।


खिलती धूप ने मचाया कहर

12 मार्च को प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोगों को दिन में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे लू और गर्म हवाओं का खतरा बढ़ सकता है।

इन इलाकों में ज्यादा धूप

बस्तर, सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस की जाएगी, जबकि रात में हल्की ठंडक हो सकती है। इन जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस समय गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि लू या अन्य समस्याओं से बचा जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.