Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से राहत भरी खबर: 9 इनामी नक्सलियों का सरेंडर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से राहत भरी खबर: 9 इनामी नक्सलियों का सरेंडर

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा में 9 इनामी नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 6 महिला नक्सली और बटालियन का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था।


सुरक्षा बलों की बढ़ती दबिश और ऑपरेशन से नक्सलियों में भय का माहौल बना हुआ है। इसी कारण वे मुख्यधारा में लौटने के लिए आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पुलिस और CRPF के साझा अभियान में लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में दबाव बनाया जा रहा है। जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हो रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी नक्सली सरेंडर कर सकते हैं। प्रशासन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पुनर्वास योजनाओं का लाभ देने की योजना बनाई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.