Media24Media.com: पेथोलाॅजी संचालक ने खल्लारी थाना को दिए 4 बेरिकेट्स

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पेथोलाॅजी संचालक ने खल्लारी थाना को दिए 4 बेरिकेट्स

Document Thumbnail

 महासमुंद। बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए मां सावित्री डिजिटल पैथोलाॅजी बागबाहरा के संचालक ललित कुमार चक्रधारी ने खल्लारी थाना प्रभारी को 4 नग बैरिकेट््स नि:शुल्क प्रदान किया। ललित ने कहा कि आए दिन हादसे हो रहे हैं।




 हादसों का मुख्य वजह ओवर स्पीड तथा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना है। पुलिस द्वारा समय समय पर ओवर स्पीडिंग में कमी लाने व यातायात नियमों का पालन कराने जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उक्त बेरिकेट्स पुलिस थाना खल्लारी के प्रभारी शैलेंद्र नाग को साैंपा गया। टीआई श्री नाग ने पैथोलाॅजी संचालक की पहल का सराहना करते हुए वाहन चालकों से  यातायात नियमों का पालन करने अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.