Media24Media.com: अमेरिका में भारतीय शोधकर्ता बदर खान गिरफ्तार, हमास के प्रोपेगेंडा का सनसनीखेज आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अमेरिका में भारतीय शोधकर्ता बदर खान गिरफ्तार, हमास के प्रोपेगेंडा का सनसनीखेज आरोप

Document Thumbnail

 USA News : अमेरिका में भारतीय शोधकर्ता बदर खान सूरी को गिरफ्तार किया गया है। उन पर हमास से संबंध रखने और उसका प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। बदर खान सूरी जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पोस्ट-डॉक्टरेट शोधकर्ता थे। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सोमवार रात वर्जीनिया में उनके आवास से हिरासत में लिया गया। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का दावा है कि सूरी सोशल मीडिया पर यहूदी-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दे रहे थे और हमास के एक वरिष्ठ सलाहकार से उनके संबंध थे।


सूरी के वकील हसन अहमद ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी उनकी पत्नी की फिलिस्तीनी मूल की अमेरिकी नागरिकता के कारण हुई है। वकील के अनुसार, सरकार को शक है कि सूरी और उनकी पत्नी इजरायल के खिलाफ अमेरिकी विदेश नीति का विरोध करते हैं, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया। सूरी को अब अमेरिका से निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह घटना हाल के दिनों में अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थक गतिविधियों पर बढ़ती निगरानी का हिस्सा मानी जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.