Media24Media.com: रेलवे ट्रैक पर गर्डर डालने की साजिश: 8 आरोपी, जिसमें 5 नाबालिग, पकड़े गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रेलवे ट्रैक पर गर्डर डालने की साजिश: 8 आरोपी, जिसमें 5 नाबालिग, पकड़े गए

Document Thumbnail

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में रेलवे ट्रैक पर लोहे का गर्डर रखकर बड़ी साजिश रचने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के कारण भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग पर आ रही मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया।




दरअसल, 13 मार्च मार्च होलिका दहन की रात शराब के नशे में धूत बदमाशों ने ग्राम अर्जुनी रेलवे ट्रैक पर लोहे का गर्डर रख दिया था। सभी की मंशा किसी बड़े दुर्घटना को अंजाम देना था। ये गर्डर 5 मीटर और 3 मीटर लंबे थे, जिससे मालगाड़ी संख्या बीपीएल एमपी टकरा गई। टक्कर से इंजन के कैटल गार्ड को नुकसान हुआ।

 इस मामले में भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं अब पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें 5 नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में ईश्वर चक्रधारी, लालू यादव, सुरेंद्र यादव और अन्य पांच नाबालिग लड़के शामिल हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.