Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : जेल से पैरोल पर छूटे दो कैदी फरार: हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे थे, तलाश जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : जेल से पैरोल पर छूटे दो कैदी फरार: हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे थे, तलाश जारी

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग की केंद्रीय जेल में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे दो कैदी पैरोल पर बाहर आने के बाद निर्धारित समय पर लौटे ही नहीं। इस घटना के बाद पद्मनाभपुर पुलिस थाने में उनके खिलाफ फरारी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने दोनों कैदियों पर इनाम घोषित कर दिया है।


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पथर्रा गांव के निवासी नाहुस भारती (36 वर्ष) और हाउसिंग बोर्ड जामुल के जयपाल सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। ये दोनों दुर्ग केंद्रीय जेल में अपनी सजा काट रहे थे, लेकिन कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद जेल नहीं लौटे।

कोर्ट ने नाहुस भारती की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे 21 मई 2022 को 14 दिन की पैरोल दी थी। नियमानुसार, उसे 7 जून 2022 तक जेल में वापस लौटना था, लेकिन वह फरार हो गया।

इसी तरह, जयपाल सिंह को 30 दिसंबर 2023 को पैरोल मिली थी और उसे 16 जनवरी 2024 तक जेल में हाजिर होना था। लेकिन वह भी तय तिथि पर नहीं लौटा। जब पुलिस ने उनके घरों में छापेमारी की, तो पता चला कि दोनों कैदी फरार हो चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई और इनाम की घोषणा

दुर्ग के एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पैरोल पर छोड़े गए कैदियों को निर्धारित समय में जेल लौटना होता है। अगर वे तय समय पर वापस नहीं आते, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। पुलिस ने इसी प्रक्रिया के तहत दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दुर्ग के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इन दोनों फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीम इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही दोनों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.