Media24Media.com: Chhattisgarh : रोड पार करते दिखा हाथियों का दल, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा, 144 हाथियों का दल कर रहा विचरण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : रोड पार करते दिखा हाथियों का दल, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा, 144 हाथियों का दल कर रहा विचरण

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दोनों वन मंडल में हाथी का दल विचरण कर रहा है। जहां शुक्रवार की शाम 13 हाथी के दल को रोड क्रॉस करते देखा गया। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है। धर्मजयगढ़ वन मंडल में दो दिन पहले तक 144 हाथी का दल विचरण कर रहा है। जहां शुक्रवार की शाम को 13 हाथी का झुंड रायगढ़ रोड से क्रोंधा मुख्य मार्ग पर सड़क पार करते देखा गया।


बताया जा रहा है कि इस दल में छोटे-छोटे शावक भी हैं और काफी देर तक हाथी रोड किनारे ही विचरण कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी और हाथी मित्र दल ने लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी कराई है। जंगल की ओर अकेले नहीं जाने की हिदायत दी गई है। यही नहीं रात के समय धर्मजयगढ़ वन मंडल में अनिल ढाबा के आगे भी 3 हाथियों का दल देखा गया, जो संतोष नगर की ओर आगे बढ़ रहे थे। जिसकी निगरानी हाथी मित्र दल द्वारा ड्रोन कैमरा से की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार तीन दिन पहले धर्मजयगढ़ वन मंडल में 144 हाथी का अलग-अलग दल विचरण कर रहा था। जिसमें नर हाथी की संख्या 42, मादा 71 और 31 शावक शामिल हैं। जिसमें कोरबा वन मंडल की ओर से भी हाथी आए थे। सबसे अधिक हाथियों की संख्या छाल रेंज में देखी गई। इस दौरान 13 किसानों के फसल को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया था।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.