महासमुंद। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा आज प्रस्तुत गति बजट को भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने छत्तीसगढ़ के विकास को चहुमुंखी गति देने वाला तथा भाजपा के ध्येय वाक्य “हमने बनाया है हम ही संवारेंगे” को चरितार्थ करने वाला बताया है।
साहू ने कहा कि वित्त मंत्री ने विधानसभा में 1,65,100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है। इस बजट में हेल्थ सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों को सशक्त बनाने, नए अस्पतालों की स्थापना, तथा IVF और नैचुरोपैथी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। बस्तर क्षेत्र के कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर दूरस्थ अंचल को भी स्वास्थ सुविधाओं से लैस करने का प्रावधान बजट में रखा गया है, इसके अलावा हमारे महासमुंद चिकित्सा महाविद्यालय में 14 करोड़ की लागत से 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का प्रावधान जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं नर्सिंग कॉलेज भी महासमुंद में खोलने की बात बजट में कही गई है। जो नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्राओं के लिए सुखद भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
साहू ने बजट 2025 को लेकर आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस कल्पना और विचार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था उस उद्देश्य की पूर्ति करते हुए साय सरकार विकास के पथ पर अब दौड़ने लगी है। आज का बजट बताता है कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कालातीत काल से निकाल कर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। कांग्रेस सरकार में बस्तर विकास के मार्ग से भटक गई थी। बस्तर भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया था। ऐसे सुदूर बस्तर के लिए इस बजट में करोड़ों का प्रावधान किया गया है। कांग्रेस के पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में एक भी नर्सिंग कॉलेज नही बना, भाजपा सरकार ने इस बजट में दंतेवाड़ा जिला में नर्सिंग कॉलेज बनाने का प्रावधान किया है। इस तरह प्रदेश में कुल 12 नए नर्सिंग कॉलेज बनने जा रहा है। जिसमें से एक महासमुंद जिला भी शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए शैक्षणिक प्रावधानों हेतु रामकृष्ण मिशन आश्रम, अबूझमाड़ के लिए दस करोड़ का प्रावधान किया गया है। देवगुड़ी के संरक्षण एवं संस्कृति के विकास के लिए बजट 2025 में 11 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। जो बताता है कि भाजपा की सरकार संस्कृति के संरक्षण एवं विकास हेतु समर्पित सरकार है।
जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सपनों को साकार करती प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने दी जोड़ने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया आगे बढ़ाया है। इंद्रावती और गोदावरी नदी के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य नदियों को जोड़ने सर्वे कार्य के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं हमारी सरकार अटल सिंचाई योजना लागू करने जा रही है। जिसके माध्यम से 5000 करोड़ खर्च करके एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष साहू ने इस बजट को छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊर्जा के साथ तेज गति देने वाला बजट बताया है।