Media24Media.com: अपने दल से भटककर गड्ढे में जा गिरा बेबी एलिफेंट, फिर चला घंटों तक रेस्क्यू, फिर...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अपने दल से भटककर गड्ढे में जा गिरा बेबी एलिफेंट, फिर चला घंटों तक रेस्क्यू, फिर...

Document Thumbnail

 रायपुर : शनिवार की सुबह अपने दल से भटककर एक हाथी शावक (बेबी एलिफेंट) गड्ढे में गिर गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन शुरू करते हुए चार घंटे की मशक्कत के बाद शावक को बाहर निकाला गया।


इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वनमण्डल के अंतर्गत आने वाले बाकारूमा रेंज के जमाबीरा बीट में शनिवार की सुबह दल से बिछड़कर एक शावक हाथी गड्ढे में गिर गया, इस घटना की जानकारी जैसे ही हाथी मित्र दल के सदस्यों को मिली उन्होंने तत्काल वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया।


गड्ढे में हाथी शावक की गिर जाने की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत सहित वन विभाग की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और हाथी शावक को गड्ढे से निकालने रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। इस दौरान करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद हाथी शावक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद हाथी शावक जंगल में घुस गया है।

शावक को घेरे के बीच रखकर जंगल ले गए

वन विभाग की टीम ने बेबी एलिफेंट को निकालकर एक घेरा बनाया। उसे बीच में रखकर वनकर्मी दोनों तरफ से धीरे-धीरे उसे झुंड की ओर ले जाने लगे। इस दौरान जंगल में हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज आ रही थी। करीब 3 घंटे बाद वन अमले ने नारंगी वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 391 RF में शावक को उसके झुंड से मिला दिया।


ड्रोन से की गई निगरानी

झुंड के बीच आने के बाद हाथियों का बर्ताव किस तरह का है, उसकी निगरानी ड्रोन के जरिए की जा रही थी। बताया जा रहा है कि शावक को झुंड ने अपना लिया है। वन अमले ने 7-8 किमी तक ट्रैकिंग भी की। ताकि उनके मूवमेंट की जानकारी वन अमले को मिलती रही।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.