Media24Media.com: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच उम्मीदवार का रेता गला, घरवालों के सामने कर दी हत्या, दहशत में लोग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच उम्मीदवार का रेता गला, घरवालों के सामने कर दी हत्या, दहशत में लोग

Document Thumbnail

रायपुर : छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेत दिया है। जोगा पहले CPI में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार जोगा बारसे अरनपुर के सरपंच पारा का रहने वाला था। गुरुवार की देर रात भारी संख्या में नक्सली घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की है।

जोगा पिछले 25 सालों से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय था। लोगों के मुताबिक वह अपने क्षेत्र का दमदार आदिवासी नेता था। वहीं जब सरपंच के लिए महिला आरक्षण होता तो उसकी पत्नी और पुरुष के लिए आरक्षित होता तो वह खुद सरपंच का चुनाव लड़ता और जीतता था। साल 2000 से अब तक अरनपुर में दोनों पति-पत्नी ही सरपंच रहे हैं। वहीं जोगा बारसे एक बार जनपद सदस्य भी रह चुका है। पहले यह CPI में था। लेकिन साल 2018 से 2019 के बीच इसने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.