देवराज साहू / पटेवा (महासमुंद)। शैक्षिक जगत में अपनी कार्यशैली तथा नि: स्वार्थ सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं समीर प्रधान। विशिष्ट शिक्षाविद के रुप में जाने माने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम विद्यालय पटेवा के प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान को हाल ही में उनकी विद्यालय के भीतर और विद्यालय के बाहर जन समुदाय तथा विभाग में प्रभावशीलता के मद्देनजर देश के सर्वाधिक प्रेरणादायक 10 शख्शियतों में सम्मिलित किया गया है। फोर्ब्स इंडिया पत्रिका के जनवरी 2025 के अंक मे संक्षिप्त परिचय के साथ 10 में से प्रथम स्थान पर ब्रांड कनेक्ट वर्ग के अंतर्गत उनकी भूमिका को प्रकाशित किया गया है। फोर्ब्स इंडिया के किसी भी संस्करण में प्रकाशित होना बहूत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है क्योंकि इसकी सर्वेक्षण पद्धति अत्यंत प्रामाणिक तथ्यों पर आधारित होती है।
फोर्ब्स के अतिरिक्त समीर चन्द्र प्रधान की विभिन्न उपलब्धियों, निस्वार्थ सेवा, अद्भुत कार्य क्षमता और समाज के बेहतरीकरण के लिए निरन्तर कार्यक्षमता को देखते हुए उनके व्यक्ति चित्र को दिल्ली गुड़गांव स्थित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका "एडूकेडर" ने अपने कव्हर पेज पर प्रकाशित किया है। पत्रिका में प्रकाशित 42 अत्यंत क्रियाशील एवं प्रख्यात शिक्षाविदों में से प्रथम स्थान देते हुए श्री प्रधान के शैक्षिक विशिष्टताओं का विस्तृत विवरण दिया है। एडूकेडर पत्रिका दुनिया भर के उन विशिष्ट व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सदैव प्रकाश मे लाने के लिए प्रयासरत रहती है जो निरन्तर मानव मस्तिष्क के ससक्तिकरण तथा नवाचारी क्रियाशीलता से समाज में बेहतरीन सेवा में संलग्न रहते हैं।
अंग्रेजी, हिन्दी, उड़िया और विभिन्न भाषाओं तथा बोलियों के ज्ञाता सहज सरल श्री प्रधान इससे पूर्व भी अनेक सम्मानो से देश भर में सम्मानित हो चुके हैं।
श्री प्रधान की इस नवीनतम उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद मोहनराव सावंत, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी सतीश नायर, नंदकुमार सिन्हा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुंद लीलाधर सिन्हा,बी आर सी जागेश्वर सिन्हा , प्राचार्य साथियों, स्टाफ के समस्त साथियों,पूर्व छात्र छात्राओं, पालकों, जनप्रतिनिधियों, एवं परिजनों ने श्री प्रधान को बधाई दी है। हर्ष व्यक्त किया है।