Media24Media.com: बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत कई शहरों में लगे झटके

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत कई शहरों में लगे झटके

Document Thumbnail

 Kolkata Earthquake: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद लोग दहशत में आ गए. बताया गया है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई है. भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में था और 91 किलोमीटर गहराई थी. भूकंप की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भी की है.


अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. कोलकाता में आए भूकंप का केंद्र शहर से काफी दूर था. आज आए भूकंप का केंद्र जमीन से 91 किलोमीटर नीचे था, इसलिए भूकंप से किसी तरह के नुकसान की संभावना कम है. दरअसल, सतह से पांच या 10 किलोमीटर नीचे आने वाले उथले भूकंप सतह से काफी नीचे आने वाले भूकंपों की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचाते हैं.


8 जनवरी को भी कोलकाता में आया था भूकंप

इस साल 8 जनवरी को भी कोलकाता में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए थे क्योंकि तिब्बत के सुदूर क्षेत्र और नेपाल के कुछ हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप आया था. उत्तर बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, हालांकि किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी.

इससे पहले मणिपुर के उखरुल में बीती आधी रात को करीब 12 बजकर 23 मिनट पर भूकंप आया. इसकी तीव्रता 3.2 रही और गहराई 10 किलोमीटर थी. पिछले दिनों से देश के अलग-अलग इलाकों में भूकंप की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं. अभी हाल ही में राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में एकसाथ भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.