Media24Media.com: राजधानी में 6 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला:10 मिनट तक नोचते रहे, सिर की चमड़ी उखड़ी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में 6 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला:10 मिनट तक नोचते रहे, सिर की चमड़ी उखड़ी

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से डॉग बाइट का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद इन आवारा कुत्तों ने बच्चे का सिर और पीठ का मांस नोंच खाया। बच्चे के शरीर में कुत्तों के हमले में 200 से ज्यादा छेद हो हुए हैं। तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे। 


दरअसल, यह पूरा मामला दलदल सिवनी के आर्मी चौक का है। जहां पर 13 फरवरी की देर शाम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला किया था। जिसके बाद साथी बच्चों के बताने पर बच्चे के पिता मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कॉलोनी के लोग आवारा कुत्तों के आतंक से सहमे हुए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.