Media24Media.com: मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, हौसला बढ़ाया, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, हौसला बढ़ाया, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Document Thumbnail

 रायपुर : बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में 9 फरवरी को सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए थे। इस अभियान में कई हथियार बरामद किए गए, लेकिन दुर्भाग्यवश हमारे 2 वीर जवान शहीद हुए और 5 जवान घायल भी हुए थे।


आज उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने निजी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने जवानों का हाल जाना और उनके अदम्य साहस की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी वीरता और समर्पण से ही प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है। पूरा प्रदेश आपके साथ खड़ा है।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और कहा कि सरकार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक रही है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, वहां हमारे जवानों ने पराक्रम दिखाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.