Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय आम जनता की तरह कतार में खड़े होकर अपने गृह ग्राम में किया मतदान..

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय आम जनता की तरह कतार में खड़े होकर अपने गृह ग्राम में किया मतदान..

Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मतदान के उपरांत मुख्यमंत्री ने परिवार सहित सेल्फी जोन में जाकर इस पल को कैमरे में कैद किया.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.