Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाकर जनता ने झूठ, फरेब की राजनीति को नकारा : येतराम

 महासमुंद। भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड जीत को सेवा व सुशासन की जीत बताया है। साहू ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर झूठ व फरेब की राजनीति को नकार दिया है। जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, आदि सभी बड़े चेहरे हार गए हैं। इससे साफ पता चलता है कि जनता झूठ-फरेब की राजनीति करने वालों पर विश्वास नहीं करती।


साहू ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया। जनता ने कांग्रेस को दिल्ली से पूरी तरह साफ कर दिया है। कांग्रेस पार्टी शून्य पर है। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली में कांग्रेस का सफाया हो गया है। अगली बारी बिहार की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 25.49 लाख किसानों के खातों में 12 हजार करोड़ से अधिक राशि एकमुश्त भुगतान कर दिया है। उक्त राशि का उपयोग किसान रबी फसल लेने व बच्चों की शादी, मकान निर्माण, किसानी के लिए ट्रेक्टर आदि खरीदी के लिए करेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन के 1 साल के कार्यकाल में ही छोटे, मध्यम किसान उन्नत किसान बन गए हैं।

गत 3 फरवरी को ही प्रदेश के 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 12वें किस्त का भुगतान बैंक खातों में भेजकर किया गया है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उसे जनता देख रही है। आगामी निकाय चुनावों में छत्तीसगढ़ के समस्त नगरीय निकायों में भाजपा की नगर सरकार बनना तय है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.