Media24Media.com: CG NEWS : बीजेपी नेता और छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : बीजेपी नेता और छालीवुड एक्टर राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेश अवस्थी का निधन हो गया है। रविवार रात उन्हें हार्ट अटैक आया। राजेश अवस्थी की उम्र महज 42 वर्ष थी। उनका निधन छत्तीसगढ़ के फिल्म और राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।


जानकारी के अनुसार, आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार रायपुर के श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन से न केवल छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि बीजेपी और प्रदेश की जनता को गहरा दुख पहुंचा है। राजेश अवस्थी बीजेपी के लिए एक सक्रिय नेता थे और उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की भी अगुवाई की थी। उनके निधन से पार्टी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की गहरी लहर है।

राजेश अवस्थी रविवार रात को गरियाबंद में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार करने गए थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे इस दुनिया को छोड़ गए। उनके निधन की खबर जैसे ही प्रदेश में फैली, भाजपा (BJP) और छॉलीवुड दोनों ही जगह शोक की लहर दौड़ गई। 

सीएम साय ने जताया दुख

सीएम ने सोशल मीडिया में लिखा – छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

राजेश अवस्थी, बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी थे और उनकी यह भूमिका पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण थी। वे फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रमुख चेहरा थे।



 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.