Media24Media.com: बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी साजिश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी साजिश

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अलग-अलग अभियानों में 18 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। इन नक्सलियों को बृहस्पतिवार को बीजापुर जिले में तीन स्थानों से पकड़ा गया। इससे पहले चार नक्सलियों को मंगलवार को सुकमा में गिरफ्तार किया गया था।


एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की बटालियनें नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं। इस दौरान बीजापुर के उसूर के गुंजेपरती गांव के जंगल से 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से विस्फोटक और माओवादी दस्तावेज मिले हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.