Media24Media.com: सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारे गए कई नक्सली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारे गए कई नक्सली

Document Thumbnail

 रायपुर। सुकमा-बीजापुर जिले सीमा पर ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुकमा-बीजापुर सीमा को नक्सली बटालियन का कोर इलाका माना जाता है।


इस इलाके में कई बड़े नक्सली सक्रिय है। नक्सलियों की मौजूदगी की इनपुट के बाद जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। जवानों की इस संयुक्त टुकड़ी में DRG, कोबरा STF, CRPF के जवान शामिल है। सूत्रों की मानें तो नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस ऑपरेशन सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। कई नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

बता दें कि बीते दिनों बीजापुर के अंबली में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था, जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान सहित 1 ड्राइवर शहीद हो गए थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं दंतेवाड़ा जाकर शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया था. इसके साथ एक बार फिर से नक्सलवाद को प्रदेश से समूल जड़ समेत खत्म करने का संकल्प दोहाराया था.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.