Media24Media.com: मोहकम में एक नग चैन माउंटेन मशीन एवं एक हाईवा जप्त, खनिज और राजस्व विभाग की कारवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मोहकम में एक नग चैन माउंटेन मशीन एवं एक हाईवा जप्त, खनिज और राजस्व विभाग की कारवाई

Document Thumbnail

 महासमुंद : कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश अनुसार राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध रेत उत्खनन पर लगातार कारवाई की जा रही है।


सूचना पर ग्राम मोहकम तहसील महासमुंद के महानदी में कार्यवाही कर एक नग चैन माउंटेन मशीन एवं एक हाईवा को जप्त किया गया। जप्त चैन माउंटेन मशीन को ग्राम पंचायत लहंगर के उपसरपंच के सुपुर्द कर सील बंद किया गया।

कार्यवाही के दौरान मौके से जप्त हाईवा को थाना तुमगांव के सुपुर्द अभिरक्षा में दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद, नायब तहसीलदार महासमुंद, सहायक खनि अधिकारी एवं खनिज विभाग तथा पुलिस विभाग का दल शामिल रहे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.