Media24Media.com: ‌मरार पटेल समाज दे रहे हैं आदर्श विवाह को बढ़ावा, विवाहित जोड़े को दिया जाएगा दस हजार रुपए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

‌मरार पटेल समाज दे रहे हैं आदर्श विवाह को बढ़ावा, विवाहित जोड़े को दिया जाएगा दस हजार रुपए

Document Thumbnail

 महासमुंद। रविवार को ग्राम लाफिन कला में कोसरिया मरार पटेल नांदगांव राज की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक संगठन, विकास पर चर्चा परिचर्चा करते हुए वर्तमान में बढ़ती खर्चीली विवाह परम्परा को कम करने समाज में आदर्श विवाह को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए समाज में ज्यादा से ज्यादा आदर्श विवाह करने प्रेरित व प्रोत्साहित किया जा रहा है।


आदर्श विवाह को बढ़ावा देने नांदगांव राज द्वारा, राज में समाज में आदर्श विवाह करने वाले जोड़े को दुल्हा दुल्हन को वस्त्र, विवाह संबंधी आवश्यक सामग्रियां, पंडितों द्वारा वैवाहिक मंत्रोच्चार आदि की व्यवस्था सहित आर्थिक सहयोग के रूप में दस हजार रुपए भी प्रदान किया जाएगा। जिससे कि समाज में अधिक से अधिक लोग आदर्श विवाह के लिए प्रोत्साहित हो सके।मरार पटेल समाज नांदगांव राज द्वारा इस पहल को काफी सराहा जा रहा है।

बैठक में नांदगांव राज के समस्त पदाधिकारियों सहित रायपुर राज,खल्लारी राज, भिलाई राज के पदाधिकारियों व सामाजिक जनों की उपस्थिति व सहभागिता रही। वहीं बैठक के आयोजन, संयोजन,व्यवस्थापन में विशेष भूमिका ग्राम लाफिन कला के मरार समाज के युवाओं, महिलाओं व सामाजिक जनों की रही।इस मौके पर बड़ी संख्या में मरार समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.