Media24Media.com: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: कार से भिड़ी तेज रफ्तार स्कूटी, युवक युवती की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: कार से भिड़ी तेज रफ्तार स्कूटी, युवक युवती की मौत

Document Thumbnail

 रायपुर : शुक्रवार रात, कुम्हारी स्टेशन चौक के फ्लाईओवर के नीचे दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार (सीजी 07 बीडी 6641) ने एक्टिवा सवार युवाओं को जबरदस्त टक्कर मारी। इस दुर्घटना में 19 वर्षीय हर्ष साहू और नेहा भास्कर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती घायल हो गई।


हर्ष और नेहा, दोनों मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया के निवासी थे। हर्ष साहू के पिता का नाम रथ साहू है, जबकि नेहा भास्कर श्रवण कुमार भास्कर की बेटी थीं। दुर्घटना के समय, दोनों दोस्त खारुन ग्रीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से ढाबा में खाना खाने निकले थे।

घटना के अनुसार, फ्लैट नं. 309 में शुक्रवार रात हर्ष साहू, अंश जायसवाल और आयुष साहू बातचीत कर रहे थे। रात 1:30 बजे हर्ष की परिचित नीतू वर्मा, शालमनी बघेल और नेहा भास्कर वहां पहुंचीं। इसके बाद ढाबा जाने का प्लान बना। दो अलग-अलग दुपहिया वाहनों में ये पांचों खाना खाने निकले।

हर्ष साहू एक्टिवा (सीजी 22 एम 4213) चला रहे थे, जिस पर नीतू वर्मा और नेहा भास्कर पीछे बैठी थीं। दूसरी बाइक (सीजी 04 पीवी 6230) को रोहित साहू चला रहे थे, और पीछे शालमनी बघेल थीं। सभी लोग एक साथ स्टेशन चौक की ओर बढ़ रहे थे।

जब एक्टिवा कुम्हारी चौक के पास पहुंची, तभी रायपुर से दुर्ग की ओर तेज गति से जा रही स्पोर्ट्स कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद, हर्ष साहू के दोस्त रोहित ने डायल 112 को कॉल कर हादसे की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को तुरंत एपेक्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, गंभीर चोटों के कारण हर्ष साहू और नेहा भास्कर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल नीतू वर्मा का इलाज जारी है।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन मनेंद्रगढ़ से भिलाई के लिए रवाना हो गए। इस दर्दनाक हादसे ने सभी परिवारजनों और दोस्तों को गहरे शोक में डाल दिया है।

हर्ष साहू और उनके दोस्तों का ग्रुप आमतौर पर साथ समय बिताता था। शुक्रवार रात भी सभी ने एक साथ बाहर खाने का प्लान बनाया था, लेकिन ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.