Media24Media.com: सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 50 घायल, कई लोगों के दबने की आशंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 50 घायल, कई लोगों के दबने की आशंका

Document Thumbnail

 पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डालने के दौरान भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिससे 2 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं। राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुरक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.