Media24Media.com: महासमुंद : शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Document Thumbnail

 महासमुंद : जिला मुख्यालय स्थित एक शासकीय मिडिल स्कूल में टीचर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां नाबालिग छात्रा के साथ बैड टच का मामला आया है। इस घटना की जानकारी लगने के बाद नाबालिग छात्रा के पालकों ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिक्षक (teacher) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद Police ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 74 बीएनएस और 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी टीचर (teacher) का नाम गणेश चन्द्राकर है। पीड़िता के अनुसार, अध्यापन के दौरान शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसने घर जाकर यह बात अपने परिजनों को बताई। जिसके के बाद परिजन छात्रा के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ इसकी शिकायत की।

बता दें कि घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, टीचर (teacher) की इस घिनौनी हरकत से नाराज कुछ ग्रामीणों ने स्कूल में ताला तक लगा दिया और शेष सभी शिक्षकों को हटाने की मांग करने लगे। हालांकि, स्कूल में ताला लगाने की सूचना पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर ताला खुलवाया।

स्कूल के शाला समिति के अध्यक्ष का कहना है कि टीचर (teacher) की शिकायत कई माह पहले से की जा रही थी, पर शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक का कहना है कि ऐसी शिकायत मिली है कि शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है, पर थाने से कोई सूचना नहीं मिली है। थाना से जानकारी आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.